पर्यटन मंत्रालय

श्री के जे अल्फोन्स ने कल फतेहपुर सीकरी में दो स्विट्जरलैंड नागरिकों पर हुए हमलों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा |

प्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2017 3:56PM by PIB Delhi

 

केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अल्फोन्स ने कल फतेहपुर सीकरी में दो स्विट्जरलैंड नागरिकों पर हुए बर्बर हमलों के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखा है। 

अपने पत्र में श्री के जे अल्फोन्स ने कहा कि कल फतेहपुर सीकरी में दो स्विट्जरलैंड नागरिकों पर हुए हमलों के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। आप भी इससे सहमत होंगे कि ऐसे हमले हमारी छवि पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और भारत को एक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों को नुकसान पहुंचाते हैं। दोषियों की जल्द से जल्द पहचान करने, उनके खिलाफ तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सजा दिलाने से ही पर्यटकों को पुन: आश्वस्त किया जा सकेगा। इसके अलावा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए किये गये हमारे प्रयासों से एक अच्छा संदेश भी जाएगा। 
 

*****



वीएल/आईपी/ललित-5191


(रिलीज़ आईडी: 1507142) आगंतुक पटल : 40