राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने श्री के.आर. नारायणन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2017 1:06PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति श्री के.आर. नारायणन की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्रपति भवन में दरबार हॉल में श्री के.आर. नारायणन के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

 

***

 

वीके/पीकेए/एजे/एमएस–5205


(रिलीज़ आईडी: 1507253) आगंतुक पटल : 29