राष्ट्रपति सचिवालय
चार देशों के राजदूतों ने भारत के राष्ट्रपति को परिचय पत्र पेश किए
प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2017 4:38PM by PIB Delhi
क्रोएशिया, रूसी संघ, मोल्दोवा और गाम्बिया के राजदूतों ने आज (26 अक्टूबर, 2017) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को अपने परिचय पत्र पेश किए।
जिन राजदूतों ने अपने परिचय पत्र पेश किए उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- माननीय श्री पीटर लजुबिसिक, क्रोएशिया के राजदूत
- माननीय श्री निकोले रिशातोविक कुदाशेव, रूसी संघ के राजदूत
- माननीय श्री घेओरघे ल्यूका, मोल्दोवा के राजदूत
- माननीया सुश्री जैयनाबा जग्ने, गाम्बिया की राजदूत
***
वीके/आरआरएस/वीके – 5209
(रिलीज़ आईडी: 1507272)
आगंतुक पटल : 35