रक्षा मंत्रालय
नर्सिंग महाविद्यालय के बीएससी (आनर्स) छात्रों ने दीप प्रज्वलन का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
27 OCT 2017 8:10PM by PIB Delhi
आज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी (आनर्स) नर्सिंग के चौथे सत्र के छात्रों ने सेना अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल) में दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित किया। इस समारोह में उभरते 30 नर्सिंग कैडेटों ने अपने उत्कृष्ट नर्सिंग कार्य का शुभारंभ करने के लिए वर्दी धारण की।
इस अवसर पर बोलते हुए कमांडेंट, सेना अस्पताल (आरएंडआर) लेफ्टिनेंट जनरल ए के दास ने इस तथ्य पर जोर दिया कि छात्रों को न केवल अपने ज्ञान, कौशल और क्षमता को बढ़ाना चाहिए अपितु सॉफ्ट कौशल की तकनीकें भी सीखनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर के बीएससी (आनर्स) तीसरे वर्ष मेधावी छात्रों एन/कैडट अरूनिमा और एन/कैडट डीक्सीना ओए, को क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर आने के लिए पुरस्कार भी प्रदान किये
परंपरा के अनुसार इस उत्कृष्ट समारोह में एडीजीएमएनएस मेजर जनरल एलिजाबेथ जॉन, मेजर जनरल अनाकुट्टी बाबू, पीएम टू कर्नल अमिता देवरानी से प्राप्त मशाल को आगे शिक्षकों को हस्तांतरित कर दिया। शिक्षकों ने एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक ज्ञान और बुद्धि पहुंचाने के प्रतीक के रूप में इसे छात्रों को हस्तांतरित कर दिया।
वीके/पीसी/ललित–5222
(रिलीज़ आईडी: 1507334)
आगंतुक पटल : 31