पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन राज्‍य मंत्री श्री के जे अल्‍फॉन्‍स दिल्‍ली के अपोला अस्‍पताल में स्विस पर्यटक युगल क्‍वेन्टिन जेरिमी क्‍लार्क और मैरी ड्रोस से मुलाकात की।  

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2017 6:14PM by PIB Delhi

 


 

पर्यटन राज्‍य मंत्री श्री के जे अल्‍फॉन्‍स आज नई दिल्‍ली में अपोलो अस्‍पताल में घायल स्विस पर्यटक युगल क्‍वेन्टिन जेरिमी क्‍लार्क और मैरी ड्रोम से मिलने गए।

मंत्री महोदय ने घायल पर्यटक के उपचार के बारे में अस्‍पताल प्रबंधन और डॉक्‍टरों से विचार-विमर्श भी किया।

दोनों पर्यटकों के स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे अस्‍पताल द्वारा किए जा रहे उपचार से बहुत संतुष्ट और प्रसन्‍न हैं।

 

 

******

वीके/डीएस/एमबी-5226

 


(रिलीज़ आईडी: 1507353) आगंतुक पटल : 31