रक्षा मंत्रालय

भारत और रूस के बीच संयुक्त युद्ध अभ्यास इन्द्र-2017 संपन्न

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2017 12:52PM by PIB Delhi

आंतकवाद निरोधी 11 दिनों के संयुक्त प्रशिक्षण के पश्चात भारत-रूस सैन्य अभ्यास “इन्द्र-2017” आज संपन्न हुआ।

गहन एवं आवश्यक सैन्य प्रशिक्षण के पश्चात एक समापन समरोह में संयुक्त अभ्यास समाप्त हुआ। प्रशिक्षण में दोनों सैन्य दलों ने अद्धितीय पारंपरिकता के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। व्लादिवोस्तोक में आयोजित समापन समारोह में दोनों देशो के जवान, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य मणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। इनमें रूस में भारत के राजदूत श्री पंकज सरन शामिल थे। इस अवसर पर भारत और रूस सैन्य दलों के जवानों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किये गए। भारतीय और रूस के विमान चालकों संयुक्त रूप से लडाकू विमानो और हैलीकॉप्टर उडाए और भारतीय वायुसेना के आईएल-76 विमान ने इसमें भाग लिया।

19 अक्टूबर-2107 को शुरू हुए इस संयुक्त सामरिक अभ्यास में दोनों देशों ने आतंकवाद से मुकाबले पर ध्यान केंद्रित किया। द्विपक्षीय अभ्यास की श्रृंखला के झंडे तले, संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र संघ सेवा पर्यावरण में इस वर्ष यह अभ्यास जवाबी कार्यवाही पर केंद्रित रहा। इस अभ्यास ने दोनों सेनाओं को सांस्कृतिक तालमेल, अनुभवों की साझेदारी और आपसी विश्वास एवं सहयोग का अवसर भी प्रदान किया।

दोनों सैन्य दोलं के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के प्रमाणीकरण चरण में, प्रशिक्षण समपन्न होनें पर मानकों की उपलब्धि पर असीम सन्तुष्टि प्रदर्शित की।

भारतीय सेना और सैन्य बलों के वरिष्ठ प्रेषक अपने साथ गर्मजोशी के साथ खुशामिजाजी उत्पन्न संयोजित यादें लाए हैं। और इन्होंने अन्य प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट पेशेवर संधि स्थापित की है। इस संयुक्त अभ्यास का आज समापन हुआ और भारतीय सैन्य दल 30 अक्टूबर -2017 को भारत के लिए प्रस्थान करेगा।

 

*****

 

वीके/पीकेए/पीबी-5229

 


(रिलीज़ आईडी: 1507434) आगंतुक पटल : 44