राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
31 OCT 2017 4:06PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज (31 अक्टूबर, 2017) को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के सामने राष्ट्रपति तथा अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इससे पहले आज सुबह सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति ने नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल चौक का दौरा किया। उन्होंने मुगल गार्डन में एक पौधा भी लगाया।
***
वीके/केजे/वीके – 5224
(रिलीज़ आईडी: 1507579)
आगंतुक पटल : 43