रक्षा मंत्रालय
ऊंचाहार दुर्घटना में वायु सेना का राहत कार्य
प्रविष्टि तिथि:
03 NOV 2017 7:29PM by PIB Delhi
01 नवंबर, 2017 को उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी लिमिटेड के फिरोज गांधी ताप बिजली संयंत्र में एक हृदय विदारक दुर्घटना हुई थी, जिसमें कई जाने गई और कई लोग घायल हुए। बिजली मंत्रालय के आग्रह पर हताहतों को निकाल कर दिल्ली पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना ने लखनऊ वायु ठिकाने पर एक एएन-32 विमान तैनात कर दिया था। 02/03 नवंबर, 2017 की आधी रात को भारतीय वायु सेना के विमान ने 7 गंभीर रूप से घायलों को निकाल कर उनके परिवार वालों तथा 3 मेडिकल स्टाफ के साथ पालम पहुंचा दिया था। वहां से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया था।
*****
वीएल/एकेपी/एसकेपी – 5308
(रिलीज़ आईडी: 1508202)
आगंतुक पटल : 30