राष्ट्रपति सचिवालय
भारत के राष्ट्रपति 5 और 6 नवंबर, 2017 को छत्तीसगढ का दौरा करेंगे।
प्रविष्टि तिथि:
04 NOV 2017 7:40PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 5 और 6 नवंबर, 2017 को छत्तीसगढ का दौरा करेंगे। भारत के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के पश्चात इस राज्य का उनका यह प्रथम दौरा होगा।
राष्ट्रपति 5 नवंबर, 2017 को रायपुर में अपने कार्यक्रमों की शरूआत शहीदी स्मारक स्थल पर श्रद्धाञ्जलि अर्पण से करेंगे। बाद में इसी दिन वह नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ राज्योत्सव में भाग लेंगे और इसे संबोधित करेंगे।
6 नवंबर, 2017 को राष्ट्रपति गुरू घासीदास जैतखम जाएंगे और दिल्ली के लिए प्रस्थान से पहले गिरोधपुरी में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन में भाग लेंगे।
*****
वीएल/पीकेए/सीएल-5313
(रिलीज़ आईडी: 1508255)
आगंतुक पटल : 37