रक्षा मंत्रालय
नविका सागर परिक्रमा - आईएनएसवी तारिणि फ्रेमैण्टल से आगे रवाना
प्रविष्टि तिथि:
05 NOV 2017 1:31PM by PIB Delhi
भारतीय नोसेना परिवहन पोत (आईएनएसवी) तारिणि आज सुबह (05 नवंबर, 2017) को ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमैण्टल से आगे की यात्रा के लिये लिटिलटन, न्यूजी-लैण्ड के लिये रवाना हो गया। अपनr प्रथम विश्व परिक्रमा यात्रा के पहले चरण को पूरा करने के बाद आईएनएसवी तारिणि 23 अक्टूबर 2017 को फ्रेमैण्टल पहुंचा था। लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी सभी महिला सदस्यों वाले इस ऐतिहासिक विश्व परिक्रमण प्रयास का नेतृ्त्व कर रही हैं, चालक दल की अन्य सदस्याओं में लेफ्टिनेंट कमाण्डर प्रतिभा जामवाल एवं पी. स्वाति, एवं लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी, बी. ऐश्वर्या एवं पायल गुप्ता शामिल हैं।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर आईएनएसवी तारिणि के चालक दल का औपचारिक स्वागत 1 नवंबर को वहां के पर्यटन, रक्षा मामले एवं नागरिकता और बहुसंस्कृतीय हित मंत्री पौल पैपलिया और महिला हितों की मंत्री सिमोन मैक्गर्क ने किया। पश्चिमी आस्ट्रेलिया के मंत्रियों के साथ वहां की संसद के दो भारतीय मूल के सदस्य श्री याज़ मुबारकई एवं. श्री केविन माइकल भी थे। इसके अलावा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से दो संघीय सांसद मैडेलीन किंग एवं डॉ. ऐने आली ने भी आईएनएसवी तारिणि का दौरा किया।
शाही ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल टिम बैरेट ने भी 1 नवंबर को पोत का दौरा किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की रक्षामंत्री सुश्री मैरीसे पेन का व्यक्ति संदेश भी चालक दल को दिया। चालक दल ने उनके फ्रेमैण्टल प्रवास के दौरान कई मुलाकातों में हिस्सा लिया जिसमें पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर श्री केरी सैण्डरसन ऐ.सी., फ्रेमैण्टल की उप नगर प्रमुख इंग्रिड वाल्थम भी शामिल हैं। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की विधान परिषद की प्रमुख सुश्री केट दॉउस्ट ने वहां की संसद की महिला सदस्यों के साथ एक भेंट आयोजित की जिसमें सभी प्रमुख दलों की महिला सांसद शामिल थीं।
आईएनएसवी तारिणि की फ्रेमैण्टल यात्रा को ऑस्ट्रेलिया के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ वहां के एथनिक मीडिया ने प्रमुखता के साथ कवर किया।
*****
वीएल/आरके-5317
(रिलीज़ आईडी: 1508345)
आगंतुक पटल : 45