प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशिया कप 2017 में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बधाई दी।
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2017 9:56PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप, 2017 में शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शानदार खेल, शानदार जीत ! एशिया कप, 2017 में जीत हासिल करने वाली हमारी हॉकी टीम को बधाइयां। भारत को इस शानदार जीत पर गर्व है।’
***
अतुल कुमार तिवारी/सतीश भान
(रिलीज़ आईडी: 1508402)
आगंतुक पटल : 39