कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
एसीसी नियुक्तियां
प्रविष्टि तिथि:
06 NOV 2017 8:25PM by PIB Delhi
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित को मंजूरी दी है :
- वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव श्री हसमुख अधिया, आईएएस (जीजे:1981) को वित्त सचिव के रूप में नामित किया गया है।
- श्री बिनय कुमार, आईएएस (टीजी:1983), डीजीएसएंडडी की नियुक्ति वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) के रूप में करने को मंजूरी दी गई है। यह नियुक्ति नव सृजित पद के लिए की गई है।
***
वीके/आरआरएस/वाईबी- 5335
(रिलीज़ आईडी: 1508420)
आगंतुक पटल : 32