रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने विलंब से चलने वाली ट्रेनों के बारे में एसएमएस के ज़रिए जानकारी देने की सुविधा शुरू की

शुरूआती चरण में सभी राजधानी, शताब्दी, तेजस और गतिमान ट्रेनों के लिए यह सुविधा
3 नवंबर 2017 से सेवा शुरू

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2017 8:42PM by PIB Delhi

रेल मंत्रालय ने एक घंटे से अधिक की देरी से चल रही ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस सेवा शुरू की है। यह सुविधा 3 नवंबर 2017 से प्रारंभ हो चुकी है। शुरूआती चरण में यह सुविधा सभी राजधानी, शताब्दी, तेजस और गतिमान ट्रेनों के लिए शुरू की गई है।

 

          रेलगाड़ी का प्रकार

रेलगाड़ियों की संख्या

राजधानी

46 (23 जोड़ी)

शताब्दी

52 (26 जोड़ी)

तेजस

2 (1 जोड़ी)

गतिमान

2 (1 जोड़ी)

कुल

            102

 

   

****

वीके/बीपी/सीएस–5332


(रिलीज़ आईडी: 1508424) आगंतुक पटल : 41