रक्षा मंत्रालय

उरी सेक्टर में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया और बड़ी घुसपैठ को नाकाम किया 

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2017 6:19PM by PIB Delhi

सेना ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की एक बड़ी घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा के पास मुश्किल परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए 04-05 नवंबर की रात को घुसपैठ करने की कोशिश की। जिसे नियंत्रण रेखा के पास तैनात सजग सैनिकों द्वारा देख लिया गया। इसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। 

नियंत्रण रेखा के नजदीकी इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके दौरान सैनिकों द्वारा मृत आतंकवादियों के शव बरामद किए गए। सेना ने कुछ हथियार और अन्‍य युद्ध सामग्री भी बरामद की। यह पिछले पांच महीनों में उरी सेक्टर में घुसपैठ की चौथी कोशिश थी।
 

******



वीके/पीसी/एनआर–5351


(रिलीज़ आईडी: 1508551) आगंतुक पटल : 26