प्रधानमंत्री कार्यालय
2016 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
08 NOV 2017 5:57PM by PIB Delhi
भारतीय पुलिस सेवा के 2016 बैच के 110 से अधिक प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री ने मानव में नीति एवं तकनीकी दृष्टिकोण जैसे विषयों के महत्व पर बल दिया और उन्होंने 33,000 से अधिक पुलिस कर्मियों के बलिदानों को याद किया, जिन्होंने आजादी के बाद ड्यूटी के लिए ज़िंदगी गंवाई है।
इस वार्तालाप में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोवाल भी उपस्थित थे।
******
अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्मीकि महतो
(रिलीज़ आईडी: 1508665)
आगंतुक पटल : 54