वित्त मंत्रालय
भारत ने ‘उत्कृष्टता और समानता के लिए ओडिशा उच्च शिक्षा कार्यक्रम (ओएचईपीईई) परियोजना’ हेतु विश्व बैंक के साथ 119 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया
प्रविष्टि तिथि:
07 NOV 2017 6:16PM by PIB Delhi
‘उत्कृष्टता और समानता के लिए ओडिशा उच्च शिक्षा कार्यक्रम (ओएचईपीईई) परियोजना’ हेतु 119 मिलियन डॉलर (समतुल्य) के आईबीआरडी ऋण के लिए आज यहां विश्व बैंक के साथ एक वित्तीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर भारत सरकार की ओर से श्री समीर कुमार खरे (संयुक्त सचिव, आर्थिक कार्य विभाग) तथा विश्व बैंक की ओर से विश्व बैंक के भारत में निदेशक श्री हिशम ए. अब्दो काहीन ने हस्ताक्षर किए। परियोजना समझौते पर ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव श्री जीवीवी शर्मा तथा विश्व बैंक के भारत में निदेशक श्री हिशम ए. अब्दो काहीन ने भी हस्ताक्षर किए।
परियोजना के उद्देश्य ओडिशा के चयनित संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार और इनमें ‘छात्रों’ की समान पहुंच तथा उच्च शिक्षा प्रणाली में सुशासन को बढ़ावा देना है।
परियोजना घटक: परिणाम क्षेत्र हैं (I) उच्च शिक्षा के चयनित संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों की वहां तक न्यायसंगत पहुंच। संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) अनुदान (प्रदर्शन आधारित वित्तपोषण) (II) उच्च शिक्षा प्रणाली में सुशासन को बढ़ावा देना (i) कॉलेजों में सुशासन में सुधार (ii) सभी सरकारी और सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेजों में वित्तीय और खरीद प्रबंधन तथा लेखांकन में सुधार।
यह परियोजना 30 नवंबर, 2022 को समाप्त होगी।
***
वीएल/एमके/एसकेपी–5370
(रिलीज़ आईडी: 1508675)
आगंतुक पटल : 42