रक्षा मंत्रालय

उपलब्धि: वायु सेना के खिलाड़ी सर्जेंट शाहजार रिजवी और सर्जेंट दीपक कुमार

प्रविष्टि तिथि: 09 NOV 2017 5:12PM by PIB Delhi

सार्जेंट शहज़र रिजवी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। सार्जेंट दीपक कुमार ने इसी चैंम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने कैरियर में लगातार अच्छे प्रदर्शन किए हैं। सर्जेंट रिजवी ने 2014 और 2015 में वरिष्ठ राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक भी जीते थे।

 

 

 

 



***

 

वीके/एमके/एसकेपी–5382


(रिलीज़ आईडी: 1508818) आगंतुक पटल : 32