रक्षा मंत्रालय

बेल ने 159.91 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

प्रविष्टि तिथि: 10 NOV 2017 7:00PM by PIB Delhi

सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्‍न रक्षा कंपनी, भारत इलेक्‍ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) ने वित्‍त वर्ष 2016-17 के दौरान भारत सरकार को तीन किस्‍तों में 225 प्रतिशत का कुल लाभांश का भुगतान किया है। 

बेल के अध्‍यक्ष और प्रबंधक निदेशक श्री एम.वी. गौतमा ने 105 प्रतिशत का तीसरा और अंतिम लाभांश के 159.9 करोड़ रुपये मूल्‍य का चैक आज यहां रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन को दिया। 30 प्रतिशत (10 रुपये के मूल्‍य वाले शेयर के अंकित मूल्‍य पर) का पहला अंतरिम लाभांश जनवरी, 2017 में सरकार को दिया गया था और 90 प्रतिशत (10 रुपये के मूल्‍य वाले शेयर के अंकित मूल्‍य पर) का दूसरा अंतरिम लाभांश मार्च, 2017 में सरकार को दिया गया था। 
 

******



वीके/जेके/वाईबी – 5397


(रिलीज़ आईडी: 1508996) आगंतुक पटल : 27