प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने ईरान और इराक में भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2017 2:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान और इराक में आए भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया है। 

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – ‘‘ईरान और इराक में दु:खद भूकंप में आपके प्रियजनों की मृत्‍यु पर मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। मैं इस त्रासदी में घायल लोगों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना करता हूं।’’     

*****

अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/सुरेन्‍द्र कुमार


(रिलीज़ आईडी: 1509227) आगंतुक पटल : 33