प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने फिलिपींस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
प्रविष्टि तिथि:
13 NOV 2017 7:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिलिपींस के मनीला में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आसियान क्षेत्र भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत के आसियान क्षेत्र के साथ लंबे समय से साझा विरासत और भावनात्मक संबंध के बारे में बात की। उन्होंने बुद्ध और रामायण का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस विरासत को आगे बढ़ाने में भारतीय प्रवासियों की विशेष भूमिका है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश को नुकसान नहीं पहुँचाया है। उन्होंने उन डेढ़ लाख सैनिकों के त्याग का भी ज़िक्र किया जिन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सुदूर क्षेत्रों में अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान भी उतना ही उज्ज्वल और दीप्तिमान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी जिसे एशिया की शताब्दी कहा जाता है इसे भारत की शताब्दी बनाने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा की गई जनधन योजना और उज्ज्वला योजना जैसी पहलों का भी ज़िक्र किया जिनका उद्देश्य गरीबों को सशक्त बनाना है। उन्होंने आधार को सब्सिडी से लिंक करने से होने वाले लाभ का भी ज़िक्र किया।
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्मीकि महतो/संगीता
(रिलीज़ आईडी: 1509416)
आगंतुक पटल : 540