निर्वाचन आयोग

महाराष्ट्र विधान परिषद में विधानसभा सदस्यों द्वारा चुने जाने वाले सदस्य के लिए उप-चुनाव 

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2017 6:20PM by PIB Delhi

महाराष्ट्र विधान परिषद में विधानसभा सदस्यों द्वारा चुने गए सदस्य के इस्तीफे के कारण आकस्मिक रूप में सीट रिक्त है। ब्यौरा इस प्रकार हैः-

 

 

सदस्य का नाम

निर्वाचन क्षेत्र का नाम

कार्यकाल समाप्ति  की तिथि

टिप्पणी

श्री नारायण तातु राणे

विधायकों द्वारा

07.07.2022

23.10.2015 को इस्तीफा (ए/एन)

 

आयोग ने उपरोक्त सीट को विधानसभा सदस्यों द्वारा भरने के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद का उप-चुनाव निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कराने का निर्णय लिया है: -

 

क्रम सं.

कार्यक्रम

तिथि और दिवस

1.

अधिसूचना जारी होने की तिथि

20 नवंबर, 2017 (सोमवार)

2.

नामांकन की अंतिम तिथि

27 नवंबर, 2017 (सोमवार)

3.

नामांकन पत्रों की जांच की तिथि

28 नवंबर, 2017 (मंगलवार)

4..

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

30 नवंबर, 2017 (गुरुवार)

5.

मतदान की तिथि

7 दिसंबर, 2017 (गुरुवार)

6.

मतदान का समय

प्रातः 09.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे

7.

मतगणना

7 दिसंबर, 2017 (गुरूवार) सायं 05.00 बजे

8.

चुनाव पूरा होने की तिथि

11 दिसंबर, 2017(सोमवार)

 

भारत निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली : 14 नवंबर, 2017  

***

वीके/एजी/सीएस- 5433

 


(रिलीज़ आईडी: 1509491) आगंतुक पटल : 42