राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति कल झारखंड जाएंगे 

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2017 6:56PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद कल (15 नवम्‍बर, 2017) झारखंड जाएंगे। राष्‍ट्रपति के रूप में झारखंड की उनकी यह पहली यात्रा होगी। 

राष्‍ट्रपति अपनी यात्रा की शुरुआत बिरसा चौक, रांची में स्‍वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ करेंगे। बाद में वह झारखंड राज्‍य के स्‍थापना दिवस समारोहों में शामिल होंगे और रांची में विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन अथवा आधारशिला रखेंगे। रांची से रवाना होने से पूर्व योगोदा सत्‍संग सोसाइटी द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्‍हें भगवतगीता की व्‍याख्‍या के हिंदी अनुवाद की पहली प्रति प्रदान की जाएगी।
 

*****



वीके/केपी/वीके-5435


(रिलीज़ आईडी: 1509506) आगंतुक पटल : 41