कोयला मंत्रालय
कोल इंडिया लिमिटेड और रेलवे ने मिलकर 14 नवंबर 2017 को 250 कोयले की रेकों का लदान किया
नवबंर माह के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है
कोल इंडिया लिमिटेड और रेलवे ने प्रति दिन 266 कोयला रेकों के लदान का लक्ष्य निर्धारित किया है
प्रविष्टि तिथि:
15 NOV 2017 6:51PM by PIB Delhi
एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और रेलवे ने कोयला, रेल और बिजली मंत्रालयों की कड़ी निगरानी में कोयले के लदान और बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति के संबंध में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। 14 नवबंर 2017 को दोनों ने मिलकर 250 कोयला रेकों का लदान किया।
नवबंर माह में एक दिन में 250 रेकों का लदान एक नया रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि कुछ कोयला खानों में लगातार होने वाली छिटपुट वर्षा के बावजूद हासिल की गयी है। सीआईएल और रेलवे ने प्रतिदिन 266 कोयला रेकों के लदान का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वीके/एकेपी/एमएम- 5453
(रिलीज़ आईडी: 1509670)
आगंतुक पटल : 44