रक्षा मंत्रालय

तंजानिया की नौसेना के साथ संयुक्त जल सर्वेक्षण के लिए भारतीय नौसेना का जहाज “सर्वेक्षक’’दार-ए-सलाम पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 16 NOV 2017 1:35PM by PIB Delhi

भारतीय महासागर क्षेत्र में विदेशी देशो के साथ द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से नौसेना की दक्षिणी कमान का सर्वेक्षण पोत आईएनएस सर्वेक्षक 15 नवंबर 2017 को तंजानिया के दार–ए-सलाम पहुचा। आईएनएस सर्वेक्षक तंजानिया की नौसेना के साथ संयुक्त जल सर्वेक्षण अभियान में भाग लेगा।

इस संयुक्त सर्वेक्षण अभियान का आयोजन तंजानिया के नौसेना कर्मियों के साथ किया जायेगा। जिन्हे गोवा स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया गया है। सर्वेक्षण के दौरान तंजानिया के नौसैनिकों को अत्याधुनिक समुद्री उपकरणों और अभ्यासों से अभ्यस्त किया जायेगा। इस दौरान तंजानिया की नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास भी आयोजित किये जायेगे। हाल ही के दिनों में भारतीय नौसेना के जहाजों जमुना, सतलुज और दर्शक ने तंजानिया के दार-ए-सलाम,जंजीबार, मकोनी और पोर्ट टांगा के विभिन्न सर्वेक्षण किये है। इसके साथ ही आईएनएस सर्वेक्षक ने श्रीलंका, मारीशस,सेशेल्स और केन्या मे विभिन्न सर्वेक्षण अभियानों में भाग लिया है।

आईएनएस सर्वेक्षक आधुनिक उपकरणो से लैस कोच्चि में आधारित भारतीय नौसेना का एक विशेष सर्वेक्षण जहाज है। इसके साथ ही जहाज में चेतक हेलिकॉप्टर भी तैनात किया गया है जिसका सर्वेक्षण के दौरान व्यापक प्रयोग किया जाता है।

यह जहाज दर्शक क्षेणी के जहाजों में दूसरा है और इसमें 15 अधिकारी और 175 नौसेना कर्मी तैनात है।

 

*****

 

वीके/एजे/पीबी–5458


(रिलीज़ आईडी: 1509724) आगंतुक पटल : 48