पर्यटन मंत्रालय
श्री के जे अल्फोन्स ने कृष्णा नदी में हुई नौका दुर्घटना में 21 पर्यटकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया
पर्यटन मंत्री का सभी मुख्यमंत्रियों से प्रोटोकाल बनाने का आग्रह ताकि भविष्य में ऐसी घटनायें न हों
प्रविष्टि तिथि:
16 NOV 2017 6:20PM by PIB Delhi
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अल्फोन्स ने आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी में हुई नौका दुर्घटना में 21 पर्यटकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों/प्रशासकों को भेज गए एक पत्र में श्री अल्फोन्स ने इस बात पर आश्चर्य वयक्त किया कि जिस नौका पर पर्यटक सवार थे उसके पास लाइसेंस नहीं था और नौका में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे हुए थे तथा उसमें सुरक्षा उपकरण जैसे लाइफ जैकेट आदि नहीं थे जो मौलिक अनुबंधों का उल्लंघन है।
उन्होंने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों/प्रशासकों से आग्रह किया कि वे एक प्रोटोकाल बनाये ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
*****
वीके/केपी/ललित-5468
(रिलीज़ आईडी: 1509859)
आगंतुक पटल : 28