उप राष्ट्रपति सचिवालय
महिला मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है : उपराष्ट्रपति
प्रविष्टि तिथि:
17 NOV 2017 3:39PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश में महिलाओं के मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने आज यहां भारतीय विधि आयोग के पूर्व संयुक्त सचिव तथा ‘जर्नी ऑफ वीमेन लॉ रिफॉर्म्स एंड दी लॉ कमीशन ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक के लेखक डॉ पवन शर्मा द्वारा उक्त पुस्तक की प्रति प्राप्त करते हुए यह कहा।
उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि लेखक ने अपनी पुस्तक में शानदार विशलेषण किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अध्ययनों से वैवाहिक कानून, संपत्ति कानून, विरासत के कानून, उत्तराधिकार सहित अप्रवासी भारतीयों के विवाह तथा यौन हिंसा जैसे मुद्दों पर ध्यान देने में विशेष सहायता मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पुस्तक से आने वाले वर्षों में महिला मुद्दों पर ध्यान देने के लिए लोगों को प्ररेणा मिलेगी।
***
वीके/एकेपी/एसके –5485
(रिलीज़ आईडी: 1509996)
आगंतुक पटल : 39