प्रधानमंत्री कार्यालय

विश्‍व शौचालय दिवस पर प्रधानमंत्री का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 19 NOV 2017 9:00AM by PIB Delhi

विश्‍व शौचालय दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संदेश का पाठ निम्‍नानुसार है।

‘‘विश्‍व शौचालय दिवस पर हम अपने देशभर में स्‍वच्‍छता सुविधाओं में सुधार के लिए अपनी वचनबद्धता को पुन: दोहराते हैं।

मैं देश के विभिन्‍न भागों में ज्‍यादा से ज्‍यादा शौचालय के निर्माण में लगे सभी लोगों और संगठनों की प्रशंसा करता हूं। स्‍वच्‍छ भारत मिशन को गति प्रदान करने में उनका अमूल्‍य योगदान है।’’

 

*****

 

अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/सुरेन्‍द्र कुमार/सोनिका


(रिलीज़ आईडी: 1510193) आगंतुक पटल : 56