प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक जताया
प्रविष्टि तिथि:
20 NOV 2017 3:46PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – “श्री प्रिय रंजन दासमुंशी समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव वाले एक लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने भारत में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके निधन से मुझे दु:ख पहुंचा है। मेरी संवेदना दीपा दासमुंशी जी, उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।”
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्मीकि महतो/सुरेन्द्र कुमार
(रिलीज़ आईडी: 1510216)
आगंतुक पटल : 34