प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पुन: निर्वाचित होने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2017 10:59AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को उन्हें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पुन: निर्वाचित होने पर अपनी बधाई दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा, ‘मैं न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पुन: निर्वाचित होने पर बधाई देता हूँ।

विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और विदेश मंत्रालय एवं राजनयिक मिशनों में कार्यरत उनकी संपूर्ण टीम को उनके अनथक प्रयासों के लिए बधाई, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत के न्यायमूर्ति का पुनर्निर्वाचन हो सका। हम संयुक्त राष्ट महासभा के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जिन्होंने भारत के प्रति अपना समर्थन और विश्वास प्रकट किया है।’

 

*****

 

अतुल कुमार तिवारी/अमित कुमार/सुरेंदर/प्रजापति


(रिलीज़ आईडी: 1510295) आगंतुक पटल : 52