रक्षा मंत्रालय
पाल्क की खाड़ी में मत्स्य पालन नौका जेहोवाह जिरेह
प्रविष्टि तिथि:
22 NOV 2017 3:52PM by PIB Delhi
तमिलनाडु के कुछ मीडिया चैनलों द्वारा पाल्क की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली नाव जेहोवाह जिरेह की कथित घटना के बारे में गलत और भ्रामक रिर्पोटिंग के संबंध में ब्यौरा निम्नलिखित है :
कुछ मीडिया चैनलों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कोस्ट गार्ड स्टेशन कमांडर ने स्पष्ट कहा है कि कोस्ट गार्डशिप उनकी कमान में नहीं है अत: वह इस संबंध में न ही पुष्टि कर सकते हैं न ही नकार सकते हैं। यह स्पष्ट है कि जिहोवाह जिरेह में मछुआरों पर किसी प्रकार के हमले अथवा गोलीबारी पर अधिकारी ने कोई वक्तव्य नहीं दिया है।
14 नवम्बर, 2017 की तटरक्षक की प्रेस विज्ञप्ति में पहले से स्पष्ट बताया गया है ‘’पाल्क की खाड़ी में जेहोवाह जिरेह, मछली पकड़ने वाली नाव पर भारतीय तटरक्षक द्वारा हमले अथवा गोलीबारी का कोई आधार नहीं है। तमिलनाडु में कुछ मीडिया समूहों द्वारा दी गई गलत जानकारी, माननीय रक्षा मंत्री के वक्तव्य पर संदेह करना है जिसमें उन्होने कहा है कि मछुआरों पर कोई गोलीबारी नहीं की गई। चैनल द्वारा दी गई यह जानकारी बेहद निंदनीय है। अत: सभी संबद्ध पक्षों के लिए आवश्यक है कि टिप्पणी देने से पहले तथ्यों की जांच कर लें।
*****
वीके/पीकेए/एनएम-5544
(रिलीज़ आईडी: 1510439)
आगंतुक पटल : 32