राष्ट्रपति सचिवालय
तीन राष्ट्रों के राजदूतों ने भारत के राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये
प्रविष्टि तिथि:
23 NOV 2017 1:50PM by PIB Delhi
आज (23-11-2017) राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में स्वीडन, नाइजीरिया और संयुक्त राज्य के राजदूतों ने भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये।
इन राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये: -
1. स्वीडन के राजदूत महामहिम श्री क्लास मॉलिन
2. नाइजीरिया गणराज्य के उच्चायुक्त, महामहिम प्रमुख मेजर जनरल क्रिस संडे (सेवानिवृत)
3. संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत महामहिम श्री केनेथ इयान जस्टर
*****
वीके/पीकेए/पीबी - 5563
(रिलीज़ आईडी: 1510592)
आगंतुक पटल : 26