प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एसयू-30 एमकेआई से ब्रह्मोस की प्रथम सफल टेस्ट फायरिंग पर हर्ष व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
22 NOV 2017 7:42PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस एएलसीएम (एयर लांच क्रूज मिसाइल) के प्रथम सफल परीक्षण पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस शानदार करतब के साथ जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा, एसयू-30 एमकेआई से ब्रह्मोस एएलसीएम की प्रथम सफल फायरिंग पर हर्ष हुआ। इस शानदार करतब से जुड़े सभी व्यक्तियों को बहुत-बहुत बधाई।
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्मीकि महतो/हरीश जैन
(रिलीज़ आईडी: 1510614)
आगंतुक पटल : 60