राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य औषधि समिति की 42वीं विश्व कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित किया
प्रविष्टि तिथि:
24 NOV 2017 4:23PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय सैन्य औषधि समिति (आईसीएमएम) की 42वीं विश्व कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि लगभग एक सदी से आईसीएमएम पूरी दुनिया में सैन्य औषधि के क्षेत्र में शानदार काम कर रहा है। अपने क्षेत्रीय और विश्व कांग्रेस के जरिये आईसीएमएम आदान-प्रदान और अर्थ पूर्ण सीख के लिए एक वैश्विक मंच उपलब्ध कराता है।
राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि सैन्य सेवा सेना के लिए एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा न केवल सशस्त्र सेनाओं को शानदार चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है, बल्कि शांति और युद्ध काल में पूरे राष्ट्र की सेवा करता है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के कामों में लगा है तथा सेवारत सैनिकों और उनके परिजनों के साथ पूर्व सैनिकों को भी चिकित्सा सेवा प्रदान करता है।
******
वीके/एकेपी/जीआरएस- 5587
(रिलीज़ आईडी: 1510783)
आगंतुक पटल : 36