गृह मंत्रालय
अरूणाचल प्रदेश के छात्रों के एक समूह ने श्री किरेन रिजिजू से भेंट की
प्रविष्टि तिथि:
27 NOV 2017 6:11PM by PIB Delhi
आईटीबीपी द्वारा प्रायोजित भ्रमण कार्यक्रम पर आए अरूणाचल प्रदेश के छात्रों के एक समूह ने आज यहाँ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू से भेंट की। श्री रिजिजू ने छात्रों को कठिन परिश्रम और अनुशासन के आदर्शों का पालन करते हुए अपने जीवन में नई ऊँचाईयों को पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा अपना ही ‘रोल मॉडल’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छात्रों में समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ सीखने का इच्छुक व्यक्ति देश के विकास तथा समृद्धि में सहायता कर सकता है।
मंत्री महोदय ने कहा कि भविष्य की सफलता के लिए विशेषज्ञता के साथ शिक्षा तथा जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।
सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने राष्ट्र निर्माण तथा समाज के बदलाव के लिए चैंम्पियन बनने की उत्सुकता का प्रदर्शन किया।
***
वीके/जेके/सीएल-5612
(रिलीज़ आईडी: 1511027)
आगंतुक पटल : 31