वित्त मंत्रालय
15वें वित्त आयोग का गठन
प्रविष्टि तिथि:
27 NOV 2017 11:19AM by PIB Delhi
संविधान की धारा 280 के अनुच्छेद (1) में प्रदत्त शक्तियों के तहत सरकार ने 15वें वित्त आयोग का गठन किया है। वित्त आयोग एक अप्रैल, 2020 से शुरू हो रही पांच वर्ष की अवधि के लिए सिफारिशें देगा।
आयोग की अध्यक्षता पूर्व सांसद और केंद्र सरकार के पूर्व सचिव श्री एन के सिंह करेंगे। केंद्र सरकार के पूर्व सचिव श्री शशिकांत दास और जार्जटॉउन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. अनूप सिंह आयोग के अन्य सदस्य होंगे। बंधन बैंक के अध्यक्ष(गैर-अधिशासी,अंशकालिक) डॉ. अशोक लाहिडी और नीति आयोग के सदस्य डॉ. रमेश चंद्र आयोग के अशंकालिक सदस्य होंगे। श्री अरविंद मेहता आयोग के सचिव होंगे।
*****
वीएल/एजे– 5624
(रिलीज़ आईडी: 1511078)
आगंतुक पटल : 80