कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

उप राष्‍ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू 6 दिसंबर को सूचना के अधिकार के वार्षिक सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2017 5:09PM by PIB Delhi

केंद्रीय सूचना आयोग 6 दिसंबर, 2017 को ‘सूचना के अधिकार’ पर 12वें वार्षिक सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है। उप-राष्‍ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू इस सम्‍मलेन का उद्घाटन कर समारोह को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय सूचना आयोग ने गत वर्ष 7 और 8 नवंबर को वार्षिक सम्‍मेलन किया था। इस सम्‍मेलन का आयोजन सूचना के अधिकार अधिनियम, 2015 को मनाने के लिए और देश में सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्‍वयन की जानकारी के लिए किया गया है। इस सम्‍मेलन में सभी राज्‍यों के सूचना आयुक्‍त और देश भर के साझेदार भाग लेंगे।

इस वर्ष सम्‍मेलन में ‘सूचना के अधिकार अधिनियम 2005- और ‘भूमि अभिलेखों एवं सूचना का अधिकार अधिनियम’ पर विचार-विमर्श के लिए इस वर्ष मई और जुलाई में दो गोष्ठियों  का आयोजन किया है।

केंद्रीय सूचना आयोग ने सम्‍मेलन में शिक्षक, व्‍यवसायियों, अनुसंधानकर्ता, एनजीओ/नागरिक समाज समूह, छात्र और अन्‍य साझीदारों की ऐसी प्रस्‍तुतिओं को आमंत्रित किया है जिन पर गहन अनुसंधान किया गया है। ये मुख्‍यत: तीन विषयों ‘स्‍वमेव खुलासा’ लिखित प्रमाण रखना और आरटीआई अधिनियम के कार्यान्‍वयन में उभरते हुए मुद्दे को कवर करेगा।

सभी इच्‍छुक व्‍यक्तियों से अनुरोध किया गया है अपनी प्रस्‍तुतियों को नाम एवं संपर्क सूत्र सहित संयुक्‍त सचिव (विधि) को ‘आरटीआई अधिनियम 2005 के कार्यान्‍वयन पर सम्‍मेलन’ विषय निर्दिष्‍ट  करते हुए jslaw-cic[at]gov[dot]in   पर 30 नवंबर, 2017 से पहले भेज दें।

***

वीके/पीकेए/एसके-5627


(रिलीज़ आईडी: 1511125) आगंतुक पटल : 35