श्रम और रोजगार मंत्रालय

श्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्‍य स्‍तर पर श्रमिक समूह, नियोक्‍ता समूह एवं सरकारी समूह से निर्मित त्रिपक्षीय तंत्र की स्‍थापना करने के लिए सभी राज्‍य के मुख्‍य मंत्रियों को पत्र लिखा 

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2017 6:59PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्‍य स्‍तर पर श्रम नीतियों का निर्माण करने एवं उसके क्रियान्‍वयन के दौरान सामाजिक साझेदारों के साथ सतत साझीदारी के लिए श्रमिक समूह, नियोक्‍ता समूह एवं सरकारी समूह से निर्मित त्रिपक्षीय तंत्र की स्‍थापना करने के लिए सभी राज्‍य के मुख्‍य मंत्रियों को पत्र लिखा है जिससे की श्रम नीतियों का निर्माण भारतीय संविधान की समवर्ती सूची के तहत श्रम पर राज्‍य एवं केन्‍द्रीय सरकार की दोहरी जिम्‍मेदारी के संवैधानिक अधिदेश एवं आईएलओ समझौता सी-144 के तहत अंतर्राष्‍ट्रीय बाध्‍यताओं के प्रति भारतीय प्रतिबद्धता को ध्‍यान में रखते हुए किया जा सके। 

उन्‍होंने उदाहरण देते हुए बताया कि केन्‍द्रीय स्‍तर पर भारतीय श्रम सम्‍मेलन एवं स्‍थायी श्रम समिति का त्रिपक्षीय तंत्र 1942 से ही केन्‍द्र सरकार की श्रम नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्‍वयन में प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है। 

 

******



वीके/एसकेजे/वीके-5637


(रिलीज़ आईडी: 1511154) आगंतुक पटल : 38