जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय

श्री नितिन गडकरी ने ब्रिटेन के भारतीय उद्यमियों से स्‍वच्‍छ गंगा परियोजना में शामिल होने की अपील की

नमामि गंगे रोड शो का कल लंदन में आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2017 8:26PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ब्रिटेन में भारतीय उद्यमियों से गंगा नदी को स्‍वच्‍छ करने की सरकार की नमामि गंगे परियोजना में सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है। लंदन में कल उद्यमियों के एक समारोह को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि निर्मल गंगा सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। गंगा के प्राचीन गौरव को बनाये रखने के लिए लोगों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है।

श्री गडकरी ने कहा कि घाटों, शमशानों, जल स्‍त्रोतों, उद्यानों, स्‍वच्‍छता सेवाओं, सार्वजनिक सुविधाओं और नदी के किनारों के विकास की 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की तीन परियोजनाएं चल रही हैं लेकिन इसके लिए और धन की आवश्‍यकता है। श्री गडकरी ने उद्यमियों से अपनी इच्‍छानुसार परियोजनाओं को चुन‍कर निवेश की अपील की। श्री गडकरी ने बताया कि 650 करोड़ रुपये की लागत से पांच राज्‍यों में घाटों की 119 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। श्री गडकरी ने बताया कि निर्मल गंगा सुनिश्चित करने के लिए सरकार सीवेज निपटान पर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है।

  

****

वीके/बीपी/वीके/-5643


(रिलीज़ आईडी: 1511167) आगंतुक पटल : 36