प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद को उनकी जयन्‍ती पर श्रद्धांजलि दी

प्रविष्टि तिथि: 03 DEC 2017 10:25AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद को उनकी जयन्‍ती पर श्रद्धांजलि दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – “महात्‍मा गांधी से प्रेरित होकर डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद ने भारत के स्‍वतन्‍त्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्‍होंने असहयोग आन्‍दोलन जैसे जमीन से जुड़े आन्‍दोलनों में हिस्‍सा लिया और संविधान सभा में इसके अध्‍यक्ष के रूप में अपना महान नेतृत्‍व प्रदान किया।

भारत के राष्‍ट्रपति के रूप में उन्‍होंने देश की आजादी के बाद के शुरुआती सालों में अपना  मार्गदर्शन और मूल्‍यवान योगदान दिया।

भारत की पीढ़ी-दर-पीढ़ी डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद की विशिष्‍ट सेवाओं से प्रेरणा हासिल कर रही हैं।”

*****

अतुल तिवारी/बाल्‍मीकि महतो/सुरेंद्र कुमार/तारा

 


(रिलीज़ आईडी: 1511647) आगंतुक पटल : 128