सूचना और प्रसारण मंत्रालय

आईएफएफआई का प्रयास फिल्म निर्माताओं को भारत में आमंत्रित करना हैः स्मृति जुबिन ईरान


गोवा में भारत के 48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

आईएफएफआई 2017 में दिखी सांस्कृतिक झलक

कपड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री, श्रीमती स्मृती जौबिन ईरानी ने कहा है कि भारत त्योहारों, समारोहों, युवाओं और कहानियों की धरती है, जहां 1600 से अधिक बोलियों में कहानियां कही जाती हैं। मंत्री ने गोवा में भारत के 48 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

श्रीमती स्मृति जबरन इरानी ने आगे कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के जरिए भारत सरकार का प्रयास दुनिया भर से फिल्म निर्माताओं को कहानियों के देश में आमंत्रित करना है।आईएफएफआई की भूमिका के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह महोत्सव फिल्म प्रेमियों को भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों से मिलने का मौका मुहैया कराने में मदद करेगा।

 गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर ने अपने संबोधन में आईएफएफआई 2017 के सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि गोवा 2018 में आईएफएफआई के 50 वें संस्करण को शानदार तरीके से आयोजित के लिए तैयार है। पर्रिकर ने कहा कि गोवा ने पिछले कुछ सालों में एक अच्छी फिल्म संस्कृति विकसित की है और राज्य सरकार गोवा में फिल्म उद्योग को और विकसित करने के लिए अपना काम जारी रखेगी।

इससे पहले, भारतीय फिल्म स्टार श्री शाहरुख खान ने आईएफएफआई 2017 के सभी फिल्म निर्माताओं और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्में प्यार के बारे में होती हैं, जहां सद्भाव के साथ सैकड़ों लोगों काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कहानी कहने वालों और कहानी सुनने वाले एक परिवार की तरह हैं और कहानियों में प्रत्येक को एक साथ बाँधने की शक्ति होती है।

 

आईएफएफआई 2017 का उद्घाटन समारोह का संचालन राजकुमार राव और राधिका आपटे ने किया और एआर रहमान, श्रीदेवी, नाना पाटेकर तथा शाहिद कपूर जैसे प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म हस्तियों के चलते यह समारोह भव्य बन गया। उद्घाटन समारोह कई रंगारंग कार्यक्रमों का गवाह बना जहां ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन किया गया। इसमें ‘ड्रम ऑफ इंडिया’ और ‘उत्सव’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं जो भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं।

 

48वें आईएफएफआई में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का प्रदर्शन किया जाएगा जैसे कि रेटस्पेक्टीव्स, ब्रिक्स पुरस्कार विजेता फिल्में, होजेज और एक भारतीय पैनोरमा अनुभाग होगा। इनके तहते पिछले कुछ वर्षों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा की फिल्में दिखाई गई हैं। इसका मकसद रचनात्मक युवाओं को सीखने, समझने और देखने का मंच मुहैया कराना है।

आईएफएफआई 2017 में 82 से अधिक देशों की 195 से अधिक फिल्में दिखाई जानी है। इनमें 10 का वर्ल्ड प्रीमियर, 10 एशियन और अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर और 64 से अधिक इंडियन प्रीमियर होना है। आईएफएफआई 2017 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के तहत गोल्डेन और सिल्वर पिकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्मों के बीच मुकाबला होना है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रतिस्पर्धा जूरी की अध्यक्षता फिल्मकार मुजफ्फर अली करेंगे जबकि जूरी के अन्य सदस्यों में ऑस्ट्रेलिया के मैक्सीन विलियमसन, इजरायल के अभिनेता और फिल्म निर्देशक त्जाही ग्राड, रूसी सिनमेटोग्राफर व्लाडिस्लोव ओप्लियंट्स, ब्रिटेन के निर्देशक और प्रोडोक्शन डिजायनर रोगर क्रिश्चयन शामिल हैं।

आईएफएफआई 2017 उद्घाटन के साथ ही समापन के दौरान फिल्मों पर एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ भारत-केंद्रित परियोजनाओं का भी असर देखने को मिलेगा। ईरान के फिल्मकार माजिद मजीदी का भारत में बनी फिल्म ‘बियांड द कलाड्स’ और पाब्लो सीजर की भारत-अर्जेंटीना के सह-सहयोग में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर निर्मित ‘थिकिंग ऑफ हिम’ को क्रमशःउद्घाटन और समापन समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

देश में अपनी तरह के पहली बार आईएफएफआई 2017 में विशेष सत्र में जेम्स बॉन्ड की फिल्म दिखाई जाएगी। इस विशेष सत्र में 1962 से लेकर 2012 के दौरान बनी जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की नौ फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा यह फिल्म महोत्सव कनाडा पर विशेष रूप से केंद्रित होगा जिसमें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल द्वारा क्यूरेटेड होगा।

इस भारतीय फिल्म महोत्सव में दिवंगत फिल्म कलाकार ओम पुरी, विनोद खन्ना, टॉम अल्टर, रीमा लागू,जयललिता, निर्देशक अब्दुल माजिद, कुंदन शाह, दसारी नरायण राव और सिनेमोटोग्राफर रामनंद सेनगुप्त को श्रृद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

आईएफएफआई 2017, ब्रिक्स फिल्म पैकेज के हिस्से के रूप में ब्रिक्स क्षेत्र से 7 पुरस्कार विजेता फिल्मों के विशेष रूप से मेजबानी भी करेगा। सुलभ भारत, सुलभ सिनेमा के तहत इस महोत्सव में भारत सरकार के सुलभ भारत अभियान द्वारा समर्थित देखने में निशक्त लोगों के लिए दो ऑडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

गोवा में आयोजित भारत के 48 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में, 2017 के भारतीय पैनोरमा के तहत फ़ीचर और गैर-फीचर फिल्मों को और भी प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय पैनोरमा का उद्घाटन विनोद कापड़ी निर्देशित फीचर फिल्म पिहू और इसके समापन सत्र में कमल स्वरूप द्वारा निर्देशित पुश्कर पुराण की स्क्रीनिंग होगी। इस समारोह में दर्शक देशभर के नए सिनेमा से रूबरू हो सकेंगे।

****

वीके/वीएस/एसके-5704

 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1511654) आगंतुक पटल : 48