सूचना और प्रसारण मंत्रालय

48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पनोरमा की शुरुआत ‘मनुसांगदा’ और ‘पिंपल’ के साथ हुई

भारतीय पनोरमा को ‘मनुसांगदा’ और ‘पिंपल’ जैसे दो बेहतरीन फिल्मों को दिखाने पर गर्व है। आईएफएफआई गोवा 2017 में फिल्म उद्योग के विभिन्न भाषाओं के लोग मौजूद रहे और इस अवसर पर फिल्म निर्देशक अम्शान कुमार व गजेंद्र अहिरे ने आईएफएफआई गोवा में दर्शकों के अनुभवों पर चर्चा की।

अम्शान कुमार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्मकार हैं और कई पुरस्कार जीतने का श्रेय उन्हें जाता है। गजेंद्र अहिरे को 46 फिल्म बनाने का श्रेय जाता है। वह एक ऐसे फिल्मकार हैं जिनकी फिल्मों को भारत की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड में सात बार चुना गया है।

अम्शान कुमार ने कहा, ‘यह भारतीय पैनोरमा अनुभाग में प्रदर्शित फिल्म के निर्देशक के रूप में आईएफएफआई की मेरी दूसरा दौरा है। आईएफएफआई साल दर साल निखरता जा रहा है, लेकिन फिल्मों को दो बार ही दिखाया जाता है- एक भारतीय पैनोरम में और एक बार आम दर्शकों को। मैंने ज्यादातर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई हैं, लेकिन यह मेरी दूसरी फिल्म है जो ग्रामीण इलाकों के अनुभव पर आधारित है। हम जब भी गांव में जाते हैं, जब भी मैं गांवों में जाता हूं, मैं जिन समस्याओं का वे सामना करते हैं, उसके बारे में पूछता हूं। मैं यह जानकर हैरान हो जाता हूं कि उन्हें एक अदद कब्रगाह की दरकार है। मानुसांगदा फिल्म उस कहानी पर आधारित है।’

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/nov/i2017112310.png

गजेंद्र ने कहा, ‘मैं आईएफएफआई से लंबे समय से जुड़ा हुआ हूं। 2004 में मेरी मराठी फिल्म नॉट वनली मिसेज रावत इस फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी, तब से मैं यहां आ रहा हूं। मैंने कई फिल्में देखी और छात्रों की तरह बहुत कुछ सीखा है। मैंने यहां सिनेमा के नए ढांचे को भी समझ पाया है। यहां हमेशा सीखने वाला अनुभव मिलता है।’

मानुसांगदा गोवा में 20 से 28 नवम्बर तक आयोजित होने वाले 48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा अनुभाग में 26 फीचर फिल्मों की अंतिम सूची में से चुनी गई एक फिल्म है। यह एकमात्र तमिल फिल्म है जिसे भारतीय पैनोरमा में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।

गोवा के समुद्री तट पर 20 से 28 नवंबर 2017 के दौरान  48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। आईएफएफआई भारत का सबसे बड़ा और एशिया का सबसे पुराना फिल्म महोत्सव है, जिसे दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।

***

वीके/वीएस/एसके-5708


(रिलीज़ आईडी: 1511657) आगंतुक पटल : 43