सूचना और प्रसारण मंत्रालय

एक संवाद कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को मुख्य चुनौती की तरह महसूस किया गया

48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत, ‘क्या कलाकार बदलते हुए प्रौद्योगिकी के दौर में अपना नियंत्रण खो रहे हैं’ विषय पर चर्चा के साथ हुई। फ्रांसीसी फिल्मकार पियरे असौलाइन, बेंगलुरु के फिल्मकार श्याम जी.के., उड़िया फिल्मकार स्वास्तिक चौधरी और बंग्ला फिल्मकार देब गांगुली ने इस चर्चा में शामिल हुए।

अमर्त्य भट्टाचार्य ने अपने शुरुआती वक्तव्य में कहा कि कलाकार को सिनेमा अपना कब्जा नहीं जमाना चाहिए। कला का प्रदर्शन ही प्राथमिक है और प्रौद्योगिकी कभी भी मानवीय भावनाओं की जगह नहीं ले सकती है। फिल्म बनाने को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘बनारस-द एनएक्सप्लोर्ड एटैच्मेंट्स’ को डीएसएलआर कैमरा से बनाया और इस फिल्म ने राष्ट्रीय सिनमेटोग्राफी पुरस्कार जीते। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग मुख्य चुनौती  है न कि उसका इस्तेमाल।

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/nov/i2017112501.png

पुणे के फिल्म संस्थान एफटीआईआई में पढ़ा रहे देब कुमार गांगुली ने कहा कि ‘अभिनय’ फिल्म का अभिन्न हिस्सा है जबकि प्रौद्योगिकी सहयोगी हिस्सा है। जब हम स्क्रीन पर ‘प्रोफिल्मिक रियलिट’ को देख रहे होते हैं तो हम कलाकार की आवाज को बदल सकते हैं, लेकिन उसकी भावनाओं और संवेदनाओं को नहीं बदल सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि हम देख रहे हैं कि कैमरे के सामने क्या हुआ। गांगुली का कहना था कि हर दशक में ‘स्टारडम’ का विचार बदलता रहता है।

फ्रांसीसी फिल्मकार पियरे असौलाइन ने प्रौद्योगिकी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नई प्रौद्योगिकी कॉर्मशियल सिनेमा पर नियंत्रण करने का साधन बन गई है। सिनेमा कलाकार को दिखने के लिए नहीं बल्कि उसका का काम  कहानी को बेहतरीन तरीके से दर्शाना है।

उड़िया फिल्मकार स्वास्तिक चौधरी ने कहा कि परिपाटी को तोड़ने का हमेशा एक अवसर होता है। बेंगलुरु के फिल्मकार श्याम जीके ने भी इस चर्चा में हिस्सेदारी की।

कल के चर्चा का विषय, ‘क्राउडिंग द सोशल मीडिया, इज डॉक्यूमेंट्री द वनली सोर्स ऑफ जेनुइन इंफार्मेशन’ है। फिल्म डिविजन के महानिदेशक मनीष देसाई, गोमांतक टाइम्स के संपादक शास्वत गुप्ता रे और पत्र सूचना कार्यालय के सोशल मीडिया विंग के दीप ध्रुव इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

****

 

वीके/वीएस/एसके-5709

 


(रिलीज़ आईडी: 1511660) आगंतुक पटल : 46