उप राष्ट्रपति सचिवालय
मीडिया को सनसनीखेज और विचार थोपने वाली पत्रकारिता नहीं करनी चाहिए : उपराष्ट्रपति
“प्रतिदिन अचीवर्स” पुरस्कार 2017 प्रदान किए
प्रविष्टि तिथि:
03 DEC 2017 3:31PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि मीडिया को सनसनीखेज पत्रकारिता से बचते हुए ख़बरों बिना किसी वैचारिक रंग के पेश करना चाहिए। वे आज गुवाहटी में सदिन प्रतिदिन ग्रुप के “प्रतिदिन अचीवर्स” पुरस्कार प्रदान करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर असम के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि मीडिया को सनसनीखेज पत्रकारिता से बचते हुए ख़बरों बिना किसी वैचारिक रंग के पेश करना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने विभिन्न पेशों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को पुरस्कार प्रदान करने लिए प्रतिदिन ग्रुप की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले और नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रोत्साहित होंगे साथ ही और लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। श्री नायडू ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस मीडिया ग्रुप ने केवल असम से ही नहीं बल्कि समूचे पूर्वोत्तर से लोगों का चयन किया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि असम और समूचा पूर्वोत्तर अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, साहित्य, लोक कलाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं ने सिर्फ खुद को ही नहीं बल्कि समूचे पूर्वोत्तर सहित राष्ट्र को गौरान्वित किया है।
उपराष्ट्रपति ने मीडिया घरानों से स्वच्छता को बढ़ावा देने और स्वच्छता के प्रति जागरुकता पैदा करने लिए के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करने और अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, शराब की लत और ड्रग्स के खतरों, धार्मिक कट्टरता, भ्रष्टाचार, निरक्षरता और आतंक के खिलाफ जागरुकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
वीके/बीके/एसके—5711
(रिलीज़ आईडी: 1511697)
आगंतुक पटल : 222