प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने प्रख्‍यात अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक जताया

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2017 7:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्‍यात अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “शशि कपूर की बहुमुखी प्रतिभा को फिल्‍मों और थियेटर दोनों ही जगह देखा जा सकता है, जिसे उन्‍होंने अत्‍यन्‍त जुनून के साथ उभारा है। उनके प्रतिभाशाली अभिनय को आने वाली पीढि़यों तक याद रखा जाएगा। मैं उनके निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त करता हूं। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं।”

 

*****

 

अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/संगीता/ममता


(रिलीज़ आईडी: 1511806) आगंतुक पटल : 164