प्रधानमंत्री कार्यालय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) में पांच करोड़ रुपये दान किया
प्रविष्टि तिथि:
05 DEC 2017 2:45PM by PIB Delhi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को लक्षद्वीप एवं अन्य राज्यों में चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमडीआरएफ) से पांच करोड़ रुपये का चेक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के लिए सौंपा।
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज़ हसीबी/बाल्मीकि महतो
(रिलीज़ आईडी: 1511835)
आगंतुक पटल : 185