वित्‍त मंत्रालय

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा आज जारी नीतिगत वक्तव्य पर वित्त मंत्रालय का वक्तव्य

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2017 7:18PM by PIB Delhi

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आज अपना पांचवां द्विमासिक नीतिगत वक्तव्य जारी किया। एमपीसी का यह मानना है कि महंगाई पूरी तरह से नियंत्रण में है। इसे ध्यान में रखते हुए एमपीसी ने वित्त वर्ष 2018 की दूसरी छमाही के लिए अपने महंगाई अनुमान को यथावत रखा है। इसके साथ ही एमपीसी ने यह आकलन किया है कि इस अनुमान से संबंधित जोखिम सामान रूप से संतुलित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एमपीसी ने तटस्थ नीतिगत रुख अपनाया है।

एमपीसी ने अनेक महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2018 के लिए अपने वार्षिक जीवीए अनुमान को भी 6.7 प्रतिशत पर यथावत रखा है। इसके साथ ही एमपीसी ने सरकार के सुधार संबंधी कदमों को भी रेखांकित किया जिनमें जीएसटी, बैंक पुनर्पूंजीकरण पैकेज, ‘कारोबार में सुगमता’ सूचकांक में भारत की रैंकिंग बेहतर हो जाना इत्यादि शामिल हैं।

सरकार ने एमपीसी के नीतिगत वक्तव्य को ध्यान में रखा है।

     

***

वीके/एएम/आरआरएस/डीके–5752


(रिलीज़ आईडी: 1512002) आगंतुक पटल : 178