रक्षा मंत्रालय
शिन्हवा समिति के 07 दिसम्बर, 2017 के लेख पर प्रतिक्रिया
प्रविष्टि तिथि:
07 DEC 2017 4:16PM by PIB Delhi
भारतीय क्षेत्र के भीतर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकले एक भारतीय यूएवी का कुछ तकनीकी समस्या के कारण जमीन से संपर्क टूट गया और वह सिक्किम क्षेत्र में एलएसी पार कर गया। मान्य प्रोटोकॉल के अनुसार भारतीय सीमा के सुरक्षा कर्मियों ने चीनी सुरक्षा कर्मियों को इस यूएवी का पता लगाने के लिए सतर्क कर दिया। इसके जवाब में चीनी पक्ष ने यूएवी के स्थान के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की। इस घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले से संस्थागत तंत्र के जरिए सर्व स्वीकृत प्रोटोकॉल के अनुसार निपटा जा रहा है ताकि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में हालातों से निपटा जा सके।
*****
वीके/एएम/केपी/एसकेपी–5762
(रिलीज़ आईडी: 1512083)
आगंतुक पटल : 161