रेल मंत्रालय

बुलेट ट्रेन परियोजना

प्रविष्टि तिथि: 20 DEC 2017 5:09PM by PIB Delhi

मुम्‍बई – अहमदाबाद उच्‍च गति रेल परियोजना की मुख्‍य विशेषताएं –

साबरमती और मुम्‍बई (508 किमी) के मध्‍य रेल पटरी जमीन के ऊपर स्‍तंभों पर आधारित होगी। इसमें 12 स्‍टेशन होंगे।

अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

एक तेज ट्रेन के लिए मुम्‍बई से साबरमती के बीच यात्रा अवधि 2.07 घंटे होगी। रास्‍ते में पड़ने वाले सभी स्‍टेशनों पर रूकने वाली ट्रेन के लिए यह अवधि 2.58 घंटे होगी।

परियोजना की अनुमानित लागत – 1,08,000 करोड़ रूपये। कुल परियोजना लागत की 81 प्रतिशत राशि जापान सरकार द्वारा ऋण के रूप में उपलब्‍ध कराई गई है। 0.1 प्रतिशत ब्‍याज दर वाला यह ऋण 15 वर्षों की अनुग्रह अवधि के साथ 50 वर्षों में देय है।

2022 – 23 में इस परियोजना को पूरा किये जाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।

दिल्‍ली - चेन्‍नई समेत कई रेल मार्गों के लिए संभावना – रिपोर्ट तैयार करने की मंजूरी दे दी गई है।

 यह प्रेस विज्ञप्ति रेल राज्‍य मंत्री श्री राजेन गोहेन द्वारा लोक सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में दी गई जानकारी पर आधारित है। (20.12.2017 बुधवार)

 

 *****

वीके/जेके/एस-6032


(रिलीज़ आईडी: 1513372) आगंतुक पटल : 390