रक्षा मंत्रालय
अंडमान में सैनिक स्कूल
प्रविष्टि तिथि:
20 DEC 2017 5:22PM by PIB Delhi
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सैनिक स्कूल की स्थापना की जा रही है। अंडमान और निकोबार द्वीप प्रशासन ने सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए उत्तरी अंडमान के डिगलीपुर में जमीन की पहचान कर ली है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्कूल स्थल का निरीक्षण कर लिया है। अंडमान और निकोबार प्रशासन से स्कूल स्थल के लिए पर्यावरण और वन मंजूरी प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
यह जानकारी लोकसभा में आज श्री विष्णु पद रे द्वारा उठाए गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे द्वारा दी गई।
*****
वीके/जेके/एस-6036
(रिलीज़ आईडी: 1513382)
आगंतुक पटल : 231