सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पडलूर-त्रिची खंड में सर्विस रोड का निर्माण

प्रविष्टि तिथि: 21 DEC 2017 4:54PM by PIB Delhi

 

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पडलूर-त्रिची खंड पर समयापुरम गांव के निकट किमी 308.131 से किमी 309.721 (बाई ओर) तक 1.590 किमी की लंबाई के लिए ड्रे, रिटेनिंग वॉल, छोटे पुलों और पुलियाओं सहित सर्विस रोड का निर्माण 13.70 करोड़ रु. की धनराशि के लिए सैद्धांतिक रूप से अनुमोदित कर दिया गया है। कार्य को निष्‍पादन के लिए फरवरी, 2018 में शुरू किया जाना संभावित है।

सर्विस रोड के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के किमी 308/531, किमी 308/931, किमी 309/190 और किमी 309/589 पर 4 पाईप पुलियाओं और किमी 308/759, किमी 309/159 और किमी 308.131 से किमी 309.721 के बीच किमी 309/468 पर 3 छोटे पुलों का निर्माण किया जाएगा।

आज लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन और रसायन एवं उर्वरक राज्‍य मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया ने यह जानकारी दी।

 

*****


(रिलीज़ आईडी: 1513667) आगंतुक पटल : 248